ट्विटर पर सचिन वो कर गये जो उन्होंने पूरी जिंदगी नहीं किया

नई दिल्ली। भारत में अगर क्रिकेट को धर्म का दर्जा प्राप्त है तो सचिन तेंदुलकर को उसका भगवान कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। 22 साल के क्रिकेट कैरियर में सचिन तेंदुलकर ने जिन बुलंदियों को छुआ वह शायद ही किसी खिलाड़ी ने छुआ हो।

जानिये आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स को खाने में क्या है पसंद

सचिन तेंदुलकर ने पहली बार अपने फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए ट्विटर को माध्यम बनाया और हर उस सवाल का जवाब दिया जिसे उनके फैंस जानना चाहते हैं।

आपको खाने में क्या पसंद हैं?

मुझे खाना काफी पसंद है, घर का बना खाना मुझे अच्छा लगता है और मेरी मां बहुत अच्छा खाना पकाती हैं। सी फूड, फ्राइड फिश, प्रॉन मुझे अच्छा लगता है और मैं खुद भी खाना बनाता हूं, बैंगन का भर्ता भी मुझे पसंद है।

अनिल कुंबले ने भी पूछा, टाइगर दिखा क्या?

सचिन ने कुंबले को जवाब देते हुए कहा कि टाइगर हमें एक साथ देखने चलना होगा, मुझे सिर्फ एक ही टाइगर दिखा, वाइल्ड लाइफ काफी अच्छी होती और आपके साथ जरूर चलेंगे।

शिवा थापा को दिया ओलंपिक का मंत्र

थापा को ओलंपिक के लिए शुभकामनायें देते हुए सचिन ने कहा कि फोकस रहिये सफलता मिलेगी।

फैंस का क्या मतलब है आपके लिए?

फैंस मेरे लिए सबकुछ हैं, उनके बिना मैं यहां नहीं होता।

क्रिकेट के बाद आपका पसंदीदा खेल?

बिना किसी संदेह के टेनिस मेरा पसंदीदा खेल है, यही वजह है कि अक्सर मैं विंबलडन देखने जाता हूं।

सचिन-सचिन सुनना कैसा लगता है?

यह फीलिंग हमेशा ही अलग है, मैंने कहा भी था कि यह आवाज हमेशा मेरे कानों में गूंजती रहेगी।

हम आपको खेलते देखना मिस करते हैं आप कितना मिस करते हैं?

मेरी उम्र मुझे ज्यादा खेलने के लिए सहमति नहीं देती, लेकिन मैं अपने बेटे के साथ कभी-कभी खेलता हूं।

ऐसी चीज जो पिछले दिनों में आपने पहली बार किया हो?

बिल्कुल, यह ट्विटर सेशन मैं पहली बार कर रहा हूं।

आपके गुरु ने जो सिक्के प्रैक्टिस सेशन में स्टंप पर रखे थे वो आपके पास हैं?

बिल्कुल वो सिक्के मेरे लिए सबसे बडा तोहफा है, हर एक सिक्के को मैंने संभाल कर रखा है।

जब 2011 विश्वकप में धोनी ने छक्का लगाया तो आपको कैसा लगा?

वह पल सबसे अच्छा समय है मेरी जिंदगी का, सहवाग उस छक्के से पहले ही मैदान में जाकर जश्न मनाना चाहता था, लेकिन मैंने उसे कहा जब तक जीत नहीं मिलती हम नहीं जायेंगे।

संन्यास लेने के बाद अगले दिन आपने क्या किया?

अगला दिन काफी रिलैक्सिंग था, मैंने चाय बनायी जो मुझे पसंद है।

आपका पसंदीदा टेनिस प्लेयर कौन है?

रोजर फेडरर मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

आपको अपने फैन सुधीर के बारे में क्या कहना है?

सुधीर ऐसा सख्श है जिसे मुझसे कुछ नहीं चाहिए बल्कि उसके पास मुझे सिर्फ देने के लिए है। वह बेहद खास है, मुझे जन्मदिन की बधाई देना कभी नहीं भूलता।

वानखेड़े स्टेडियम में आपका सबसे अच्छी यादगार?

जीत के बाद मेरी पत्नी मैदान के बाहर थी, लेकिन जब वह मैदान में आयी तो मैंने लोगों से कहा कि उसे आने दे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें अंदर आने दिया और फिर लोग कार के उपर चढ़कर नाचने लगे वह हैप्पी डेंट था।

Story first published: Wednesday, April 27, 2016, 11:46 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+