नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सफलतम कप्तानों में शुमार और मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। धोनी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में टीम की कमान नहीं संभालेंगे, हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सबसे जानदार कमेंट क्रिकेट के भगवान ने किया
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की कप्तानी पर हजारों कमेंट आए हैं। लोगों ने उन्हें टीम इंडिया का बेस्ट कैप्टन कहा है लेकिन इन शानदार कमेंट्स में सबसे जानदार कमेंट क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है।
भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई
सचिन ने भारत के इस महान खिलाड़ी के लिए ट्विटर पर लिखा कि धोनी को टी-20 और वनडे विश्वकपों में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई, मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है, यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है।
.@msdhoni #captain pic.twitter.com/8IFLI8geRE
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 4, 2017