-Staff

नई दिल्ली, 11 जनवरीः क्रिकेट को खेल भावना के अंतर्गत खेलने की परंपरा को निभाते आ रहे भारतीय खिलाड़ी गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं, क्योंकि महान अंपायर डिकी बर्ड का भी कहना है कि उन्हें भारतीय क्रिकेटर भद्रजन लगे हैं और बीते समय के सभी भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट के लिये गौरव रहे हैं.
बर्ड नेकहा कि जब मैंने अंपायरिंग की है तो गावस्कर, चंद्रशेखर प्रसन्ना, वाडेकर सभी भारतीयों को भद्र लोग पाया है. मेरा मतलब उनकी सभी चीजों से हैं. वे सभी अपने पेशे और क्रिकेट के लिये गौरव रहे हैं.
बर्ड ने कहा कि उनके जमाने के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट को खेल भावना से ही खेलते थे. इस महान अंपायर ने कहा कि लिली जानसन, मार्श चैपल भाई उस आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जो चुनौतीपूर्ण और नियम के मुताबिक तथा खेल भावना के अनुसार क्रिकेट खेलती थी. अगर मुझे लगता था कि चीजें नियंत्रण से बाहर जा रही हैं तो में दोनों टीमों के कप्तानों से बात कर लिया करता था.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, January 11, 2008, 14:31 [IST]
Other articles published on
Jan 11, 2008