Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

10 महीने बाद अश्विन को मिला खेलने का माैका, सचिन ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: रविचंद्रन अश्विन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने का माैका मिल चुका है। करीब 10 महीने बाद अश्विन को प्लेइंग इलेवन में चुना गया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच 6 दिसंबर 2018 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अश्विन ने टीम में वापसी काउंटी क्रिकेट के जरिए की। टीम में रविंद्र जडेजा के होने की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना पड़ता था। अश्विन की वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बड़ा बयान दिया है।

सचिन ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अश्विन लंबे समय तक चलने वाला गेंदबाज है और उसने केवल गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है। इसलिए मेरा मानना है कि वह इस भारतीय टीम का अहम अंग है और इसमें कोई संदेह नहीं है।'उन्होंने कहा कि प्रत्येक के करियर में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं। अश्विन लंबे समय से टीम के साथ है और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखाई है। मेरे लिये अश्विन इस भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक है।

अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तुरूप का इक्का साबित हुए हैं। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले की मदद से भी टीम को कई बार जीत दिलाई। अश्विन ने अभी तक 65 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 122 पारियों में कुल 342 विकेट लिए हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका में सीरीज पर काैन कब्जा करेगा, इसको लेकर भी सचिन ने अपनी राय रखी है। उनके अनुसार भारतीय टीम सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है। सचिन ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत का जीत का दावेदार होगा। लेकिन अगर हम यह सोचते हैं कि यह आसान श्रृंखला होगी तो यह गलती होगी। हां दक्षिण अफ्रीका को अगर बराबरी की टक्कर देनी है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 14:05 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+