For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन की टीम का शेन वॉर्न की टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया

न्यूयॉर्क। अमेरिका में खेले जा रहे क्रिकेट ऑल स्टार्स सीरीज की तीन टी-20 सीरीज के तीनों ही मैच सचिन की टीम हार गयी है। तीसरे और आखिरी मैच में वॉर्न ने छक्का लगाकर अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिलायी। सचिन की टीम का शेन वॉर्न की टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया

सचिन ब्लास्टर्स के 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉर्न वॉरियर्स की टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 224 रन बनाये और तीन टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया। वॉर्न वॉरियर्स की टीम की टीम में कैलिस ने 47 और रिकी पॉटिंग ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली।

सचिन ब्लास्टर्स की टीम के गेंदबाजों की जिस तरह से वॉर्न के बल्लेबाजों ने धुनाई की उससे मैच एतकरफा बना रहा। लेकिन जिस तरह से आखिरी ओवर में वीरेंद्र सहवाग ने गेंदबाजी की कमान संभाली मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था।

अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खेली गयी इस सीरीज को जमकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों ने अपना समर्थन दिया। क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह से क्रिकेट के पुराने दिग्गजों ने अपना रंग दिखाया उसे देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+