For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने लोगों का जताया आभार, देशवासियों से की है खास अपील

मुंबई। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर लाखो लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके उनका आभार जताया है। सचिन तेंदुलकर ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है,साथ ही कहा कि आप लोगों ने मेरा दिन खास बना दिया है, मैं आप लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। बता दें कि हाल हीमें सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद सचिन को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

कोरोना से ठीक होने के बाद सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर ने वीडियो साझा करके लोगों का शुक्रिया अदा किया साथ ही महामारी के दौर में लोगों से मदद के लिए आगे आने को कहा है। सचिन तेंदुलकर ने कहा आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर बधाई दी, आपकी शुभकामनाओं ने सच में मेरा दिन बना दिया। पिछला महीना मेरे लिए बहुत मुश्किलभरा रहा था, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, उसके बाद 21 दिन तक मुझे आइसोलेट रहना पड़ा था। आप लोगों की दुआओं, शुभकामनाओं, मेरे परिवार की दुआओं, दोस्तों की दुआओं का बहुत शुक्रिया।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं उन सभी डॉक्टर्स और स्टाफ जिन्होंने मुझे हमेशा सकारात्मक रखा, मुझे ठीक होने में मेरी मदद की। मैं एक संदेश देना चाहूंगा जो मुझे डॉक्टरों ने देने के लिए कहा है, पिछले साल मैंने एक प्लाज्मा सेंटर का उद्घाटन किया था, डॉक्टरों का कहना था कि अगर प्लाज्मा सही समय पर दिया जाता है तो मरीज जल्दी ठीक हो सकता है। जब भी मुझे इजाजत दी जाएगी मैं प्लाज्मा डोनेट करूंगा, मेरी बात हुई है डॉक्टरों के साथ, आप भी जो लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जब इजाजत मिल जाए तो प्लाज्मा डोनेट कीजिए। उससे बहुत तकलीफ कम हो सकती है। मैं आप लोगों से डोनेट करता हूं कि आप प्लीज ब्लड डोनेट कीजिए और लोगों की मदद कीजिए।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 13:45 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+