चेतावनी के बाद चीयरलीडर्स के पहनावे में बदलाव
हैदराबाद, 11 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में चीयरलीडर्स के पहनावे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विरोध करने की चेतावनी के बाद आयोजकों ने खेल शुरू होने के कुछ ही समय पहले चीयरलीडर्स के पहनावे में बदलाव कर दिया।
चीयरलीडर्स के पहनावे में बदलाव पर अंतिम निर्णय डेक्कन चार्जर्स टीम के प्रबंधन ने लिया। यहां के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टोडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है।
मैच के दौरान डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की चीयरलीडर्स पूरे कपड़े में नजर आईं। मैच शुरू होने से पहले हुए संगीत कार्यक्रमों में भी कलाकारों के कपड़ों पर विशेष ध्यान दिया गया था।
भाजपा द्वारा धमकी दिए जाने के बाद स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव शिवलाल यादव ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडारूदत्तात्रेय के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने मांग रखी थी कि चीयरलीडर्स का पहनावा 'भारतीय संस्कृति' के विरूद्ध नहीं होना चाहिए। यादव ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डेक्कन चाजर्स के प्रबंधन से बातचीत की थी और वे चीयरलीडर्स के पहनावे में बदलाव को लेकर तैयार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications