For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब बराक ओबामा ने कहा था सचिन की बल्लेबाजी की वजह से अमेरिका में उत्पादन कम हो जाता था

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर जैसे व्यक्तित्व का सही परिचय दे पाना शायद ही किसी के लिए मुमकिन हो, क्रिकेट जगत में जो मुकाम सचिन तेंदुलकर ने हासिल किया है वह किसी भी दूसरे खिलाड़ी के लिए लगभग असंभव है। अपने जबरदस्त खेल की बदौलत सचिन तेंदुलकर ने दुनियाभर में अपना नाम कमाया और करोड़ो लोगों के दिल में जगह बनाई। क्रिकेट के मैदान में रनों का अंबार लगाने के अलावा जिस तरह से सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेला उसके लिए भी उन्हें जाना जाता है। 24 साल तक क्रिकेट खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने जब संन्यास का ऐलान किया तो करोड़ो लोगों की आंखों में आंसू थे। आज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है और दुनियाभर से लोग सचिन को बधाई दे रहे हैं। आज हम दुनिया के उन महान लोगों की बात करेंगे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर को लेकर खास बात कही है।

देश का उत्पादन 5 फीसदी कम हो जाता था

देश का उत्पादन 5 फीसदी कम हो जाता था

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सचिन तेंदुलकर के लिए कहा था कि मैं क्रिकेट के बारे में नहीं जानता हूं लेकिन फिर भी क्रिकेट को मैं सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए देखता हूं। मैं इसलिए क्रिकेट नहीं देखता कि मुझे सचिन का खेल पसंद है बल्कि इसलिए देखता हूं ताकि यह समझ सकूं कि आखिर जब सचिन तेंदुलकर बैटिंग करते हैं तो क्यों मेरे देश का उत्पादन 5 फीसदी कम हो जाता है। बराक ओबामा का यह बयान साफ करता है कि सचिन तेंदुलकर दुनियाभर में कितने लोकप्रिय थे।

अगर फ्लाइट में सचिन हो तो हमे कुछ नहीं हो सकता

अगर फ्लाइट में सचिन हो तो हमे कुछ नहीं हो सकता

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट हाशिम अमला ने सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कहा था कि अगर हम भारत जा रहे हैं औ फ्लाइट में हमारे साथ सचिन तेंदुलकर हो तो हमारे साथ कुछ भी बुरा नहीं हो सकता है। हाशिम अमला ने सचिन तेंदुलकर की तुलना भगवान से की थी। वहीं विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा था कि सचिन ने 21 साल तक देश का बोझ उठाया, अब समय है कि हम उन्हें अपने कंधों पर उठाएं। विराट कोहली ने यह बयान 2011 में विश्वकप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाने के बाद कहा था।

मैंने भगवान को देखा है

मैंने भगवान को देखा है

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सचिन तेंदुलकर को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसे क्रिकेट जगत कभी भुला नहीं सकता है। सचिन तेंदुलकर को लेकर मैथ्यू हेडन ने कहा था कि मैंने भगवान को देखा है, वह भारत के लिए टेस्ट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं। जिस तरह की जबरदस्त बल्लेबाजी सचिन तेंदुलकर करते थे उसके हेडन मुरीद थे। हेडन ने सचिन को भगवान का दर्जा दिया था।

इस हवा में सांस लेने देने के लिए शुक्रिया

इस हवा में सांस लेने देने के लिए शुक्रिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो आपने हमे उसी हवा में सांस लेने की इजाजत दी जिस हवा में आप सांस लेते हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सचिन तेंदुलकर जब पहली बार डेनिस लिली के सामने एकेडमी में गेंदबाजी की तो डेनिस लिली को वह खास पसंद नहीं आए लेकिन जिस कद को सचिन ने हासिल किया उसके बाद लिली ने कहा कि अगर मैंने सचिन को गेंदबाजी की होती तो मैंने अपना हेलमेट पहनकर उन्हें गेंदबाजी की होती, वह गेंद को बहुत ही तेज मारते हैं।

हम टीम इंडिया नहीं सचिन तेंदुलकर से हारे

हम टीम इंडिया नहीं सचिन तेंदुलकर से हारे

टीम इंडिया के महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा सचिन तेंदुलकर की तारीफ की और वह उनके बहुत बड़े फैन है। सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए एक बार मजाक में कहा था कि इस बात की संभावना है कि मैं सचिन तेंदुलकर से पहले रिटायर हो जाऊं। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने 24 साल क्रिकेट खेला, जिसे देखते हुए धोनी ने कहा था कि वह सचिन से पहले रिटायर हो सकते हैं। वहीं मार्क टेलर ने कहा था कि हम भारतीय टीम से नहीं हारे बल्कि हम उस व्यक्ति से हार गए जिसका नाम सचिन तेंदुलकर था।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 12:40 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+