Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सन्‍यास के पहले मुंबई रणजी टीम से भी खेलेंगे तेंदुलकर

मुंबई। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से अपने सन्‍यास की घोषणा कर चुके महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अपनी अंतिम टेस्‍ट सीरीज खेलने से पहले मुंबई की रणजी टीम से भी खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट एशोसिएसन के संयुक्‍त सचिव नितिन दलाल ने कहा है कि वह हरियाणा के खिलाफ होने वाले रणजी मैच के लिए उपलब्‍ध रहेंगे जो कि टीम के अन्‍य खिलाडि़यों के लिए भी उत्‍साह की बात है। यह मैच 27 से 30 अक्‍टूबर तक खेला जाएगा।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए वेन्‍यू की घोषणा कर दी गई। पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में तो दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

सचिन ने पिछले साल भी मुंबई के लिए रणजी मैचों में भाग लिया था, जिसका फैसला उन्‍होने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय‍ क्रिकेट में रन न बना पाने के कारण किया था। 1988 में सचिन ने वानखेड़े की पिच पर पहला रणजी मैच गुजरात के खिलाफ खेला था, तब से लेकर अब तक वह 37 रणजी मैचों में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्‍व कर चुके है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+