फैन्स को धन्यवाद देकर सचिन तेंदुलकर ने की संन्यास की घोषणा
मुंबई। क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आखिरकार क्रिकेट के मैदान को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। उन्होंने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि घरेलू मैदान पर उनका 200वां टेस्ट मैच उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच होगा।
यह बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। विज्ञप्ति के अनुसार सचिन ने अपनी घोषणा बोर्ड को लिख कर दे दी है। उनका 200वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। यह मैच मुंबई या कोलकाता में से किसी एक जगह पर हो सकता है।
सचिन ने बीसीसीआई को दिये गये पत्र में लिखा, "मेरी जिंदगी में सपना था कि मैं भारत के लिये क्रिकेट खेलूं। पिछले 24 साल में मैंने हर दिन उस सपने को जिया। मेरे लिये बहुत कठिन है उस जीवन के बारे में सोचना जो क्रिकेट के बगैर होगा। मैं अपना 200वां टेस्ट मैच अपनी जमीन पर खेलूंगा और वही वह दिन होगा, जब मैं संन्यास ले लूंगा।"
सचिन ने आगे कहा, "मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं कि उसने मुझे देश के लिये खेलने की अनुमति दी, जब आज मेरे दिल ने कहा है, तो मुझे ऐसा करने की अनुमति दे। मैं अपने परिवार को धैर्य रखने के लिये और मुझे समझने के लिये धन्यवाद देता हूं। सबसे ज्यादा धन्यवाद देना अपने फैन्स को देना चाहता हूं, जिनके प्यार और दुआओं के साथ मैं अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications