युवाओं के मिलेगा सचिन तेंदुलकर से सीखने का मौका, मास्टर ब्लास्टर लेंगे ऑनलाइन क्लास
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान से संन्यास के बाद अब युवा क्रिकेटरों को बल्लेबाजी के गुर सिखाएंगे। सचिन तेंदुलकर जल्द ही ऑनलाइन लाइव सेशन के लिए जरिए क्लास छात्रों की क्लास लेंगे। यह ऑनलाइन सेशन अनएकेडमी पर होगा, जिसे कोई भी मुफ्त में देख सकता है। बता दें कि अनएकेडमी भारत का लर्निंग प्लेटफॉर्म है, उसकी ओर से हाल ही में इस बात की जानकारी दी गई है कि सचिन तेंदुलकर के साथ अहम साझेदारी हुई है। इस डील के तहत सचिन तेंदुलकर अनएकेडमी पर लाइव सीरीज के माध्यम से कोचिंग देंगे।
बता दें अनएकेडमी ने सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एबेंसडर के तौर पर साइन किया है। इस डील के बारे में सचिन तेंदुलकर ने एएनआई से बताया कि मैं ऑनलाइन फ्री सेशन करूंगा जिसे कोई भी ज्वाइन कर सकता है। इस पूरे आइडिया का मुख्य उद्देश्य मेरे अनुभव को साझा करना है। मैं व्यक्तिगत तौर पर कई बच्चों से बातचीत की है, लेकिन पहली बार मैं डिजिटल माध्यम से छात्रों से बात करूंगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि यह लर्निंग कुछ बच्चों तक नहीं बल्कि लाखों लोगों तक पहुंचे। लिहाजा हम चाहते हैं कि यह लर्निंग हर किसी तक पहुंचे और हर कोई मुझसे सवाल पूछ सके।
बता दें कि पिछले हफ्ते सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के लिए साइन किया है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। आईपीएल में चुने जाने के बाद अर्जुन तेंदुकर मुंबई की ओर से खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं कोच, टीम के मालिक और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने मुझमे अपना भरोसा जताया। मैं मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
