सचिन तेंदुलकर ने ग्रेटर नोएडा में लिया घर, कपिल-मिल्खा के बने पड़ोसी
ग्रेटर नोएडा। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अब ग्रेटर नोएडा के निवासी हो गये हैं क्योंकि बुधवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके में एक शानदार फ्लैट लिया है। बुधवार को उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने फ्लैट की रजिस्ट्री करायी।
सचिन के क्लोन ने कहा..विराट की तेंदुलकर से तुलना ठीक नहीं
आपको बता दें कि 6 साल पहले सचिन तेंदुलकर जेपी सीमेंट के ब्रांड एंबेस्डर बने थे। तब उन्हें कंपनी की ओर से एक फ्लैट दिया गया था जिसे थोड़े दिन बाग सचिन ने अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर कर दिया था और उसी की रजिस्ट्री कल यानी बुधवार को कराई गई है।
जानिए शतकवीर सचिन तेंदुलकर को किससे डर लगता है?
आपको बता दें कि सचिन के इस प्लैट की कीमत 1.68 करोड़ रुपए है। इस फ्लैट में 6 बेडरूम है और इसी अपार्टमेंट में क्रिकेटर कपिल देव, आरपी सिंह, मोहम्मद कैफ, गोल्फर जीव मिल्खा सिंह, फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान, शास्त्रीय गायक बंधु राजन -साजन मिश्रा, कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज भी रहते है।
17 साल के छोरे सचिन को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं 22 साल की अंजलि
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
