Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी की धीमी इनिंग पर सवाल उठाकर घिर गए सचिन, यूजर्स ने उन्हें याद दिलाई पुरानी पारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने जारी आईसीसी विश्व कप में अपने पांचवें मैच में अफगानिस्तान को भले ही हरा दिया हो लेकिन इस मैच के दाैरान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी फिर से आलोचनाओं का शिकार हो बैठे। धोनी को अपनी धीमी पारी की बदाैलत आलोचनाओँ का शिकार होना पड़ा जिन्होंने 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदों का सामना किया था। पूर्व महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी की इस पारी पर निराशा व्यक्त की थी।

सचिन ने कहा था कि धोनी की धीमी पारी में सकारात्मकता नहीं थी। उन्होंने कहा था, "मुझे थोड़ी निराशा हुई है, यह कई बेहतर हो सकती थी। मैंने धोनी और केदार जाधव की साझेदारी से काफी खुश हूं। यह काफी धीमी थी। हमने 34 ओवर स्पिन गेंदबाजी की और सिर्फ 119 रन बनाए। यह वैसा क्षेत्र है जहां हम बिल्कुल भी सहज नहीं लगे। कोई सकारात्मक इच्छा नहीं थी।" सचिन की इस प्रतिक्रिया पर धोनी के फैंस भड़क उठे और उन्होंने सचिन को उनकी पुरानी पारियों की याद दिला दी।

धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा, "सचिन तेंदुलकर 95 से 100 तक पहुंचने के लिए 20 गेंदें लेते थे चाहे मैच किसी भी स्थिति में क्यों न हो और वह धोनी की इच्छाशक्ति पर सवाल कर रहे हैं। वाह मतलब वाह। मतलब हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है भईया।" धोनी के एक और प्रशंसक ने सचिन को ही नहीं उनके बेटे को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, "धोनी क्रिकेट के राजा हैं। सचिन ने सिर्फ अपने लिए क्रिकेट खेली और अब अपने बेटे को भारतीय टीम में जगह दिलाने में लगे हुए हैं। वंशवाद की हद हो गई।"

भारतीय टीम ने उस मैच में 11 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम को 213 रनों पर समेट दिया था।

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 23:10 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+