मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब फिल्मों का भी जमकर मजा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वजीर फिल्म देखने के बाद लोगों से फिल्म को देखने की अपील की। सचिन ने वजीर फिल्म देखने के बाद कहा कि फिल्म की स्टोरी काफी अच्छी है और इसमें इतने बेहतरीन कलाकार हैं जिसे देखना सुखद अनुभव है।
WATCH: @sachin_rt's reaction to Wazir! #WazirOutTomorrow @Official_Wazir @VVCFilms @FarOutAkhtar @SrBachchan pic.twitter.com/5GGrGRzGJB
— RelianceEntertainmt (@RelianceEnt) January 7, 2016 लिटिल मास्टर ने फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। सचिन ने फिल्म देखने के बाद लोगों को इस फिल्म को अवश्य देखने के लिए कहा है। वहीं सचिन की तारीफ के बाद फरहान अख्तर ने सचिन का शुक्रिया अदा किया है।
Thank you @sachin_rt .. Good to see you at the screening and thrilled you enjoyed it. #1DayToWazir https://t.co/aKV6MMrXdy
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) January 7, 2016