For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब डॉन ब्रैडमैन से मिलते वक्त घबरा गए थे सचिन, तेंदुलकर को याद आई डॉन ब्रैडमैन संग वो मुलाकात

नई दिल्ली। बीते सोमवार क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का 110वां जन्मदिन मनाया गया। 27 अगस्त 1908 में डॉन ब्रैडमैन का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिन के मौके पर लोगों ने उन्हें याद किया। मौजूदा क्रिकेट के दौर में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न का सर डॉन ब्रैडमैन से जुड़ा एक दिलचस्प एक वाकया है। सचिन डॉन ब्रैडमैन से उनके 90वें जन्मदिन के मौके पर उनके एडिलेड स्थित आवास पर मिले थे। बाद में ब्रैडमैन ने उन्हें अपनी सर्वकालिक एकादश में शामिल किया था। तेंदुलकर 1998 में ब्रैडमैन से मिले तो वह और शेन वॉर्न इतने अधिक घबराए हुए थे कि यह फैसला नहीं कर पाए कि ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज के साथ पहले किसे बात करनी चाहिए।
सचिन ने ब्रैडमैन के जन्मदिन के मौके पर किया ट्वीट:



तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा '20 साल हो गए हैं जब मैं डॉन ब्रैडमैन से मिला था, लेकिन उनकी यादें अब भी जिंदा है। मुझे अब भी उनकी गजब की जानकारी और समझ के बारे में अच्छी तरह से याद है।उनके 110वें जन्मदिन पर आज उनको याद कर रहा हूं।

बता दें कि सर डॉन बैडमैन 1940 में बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हुए थे। उन्हें फाइब्रोसिसिस से तीन बार पीड़ित होने के बाद 1941 में छुट्टी दी गई थी।20 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया। उन्होंने अपना पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला था। उनके नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं।सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 80 पारियां खेलीं। इन 80 में से 10 पारियों में तो वो नॉट आउट भी रहे। इसमें सबसे खास बात ये है कि वो इन 80 पारियों में एक भी बार स्टंप आउट नहीं हुए।अपने अंतिम टेस्ट की अंतिम पारी में 100 का बल्लेबाज़ी औसत करने के लिए मात्र चार रन की जरूरत थी लेकिन लेग स्पिनर इरिक हॉलिस ने उन्हें 0 पर क्लीन बोल्ड किया। डॉन ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 29 शतक और 12 दोहरे शतक बनाए।

1948 में सर डॉन ब्रैडमैन 99.94 के टेस्ट बल्लेबाजी औसत का साथ रिटायर हुए। एक साल बाद उन्हें क्रिकेट के खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नाइटहुड मिला।घरेलू क्रिकेट की बात करें तो सर डॉन ब्रैडमैन ने 95.14 के औसत से 28,067 रन बनाए जिसमें उनका हाई स्कोर 452 नॉट आउट रहा। घरेलू क्रिकेट करियर में उन्होंने 117 शतक लगाए। उनका पूरा करियर देखें तो उन्होंने 52 टेस्ट मैचों की 80 पारियों में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। उनके करियर में हाई स्कोर 334 रन का रहा।सर डॉन बैडमैन की मृत्यु 92 साल की उम्र में हुई।

Story first published: Tuesday, August 28, 2018, 10:55 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+