लंदन। भारत के क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन अपनी चोट के कारण वो अब भी परेशान हैं। सचिन के घुटने की चोट एक बार फिर से उबर आयी है जिसके कारण उनकी लंदन में सर्जरी हुई है।
इस बारे में खुद सचिन ने लोगों को सोशल मीडिया पर बताया है।
इंस्टाग्राम पर अपनी सर्जरी की तस्वीरें पोस्ट की हैं
सचिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सर्जरी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी तस्वीरों के साथ तेंदुलकर ने लिखा है कि कुछ चोटें रिटायरमेंट के बाद भी परेशान करती हैं। पर मैं जल्द ही वापसी करूंगा। अभी घुटने का ऑपरेशन हुआ है। रेस्टिंग टाइम।
Some injuries trouble even after retirement, Will be back soon doing things I enjoy. Had a knee operation & resting. pic.twitter.com/k2wQT64dJI
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 6 July 2016