For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक बार फिर से मैदान में साथ में लौटेंगे सचिन और कांबली

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली बचपने से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों ने स्कूल स्तर पर एक साथ मिलकर शानदार बल्लेजाजी करते हुए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। खास बात ये है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद एक बार फिर से मैदान में वापस लौटने का फैसला लिया है। दरअसल नए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उन्हें भविष्य में बेहतर मौका दिलाने के लिए दोनों ही खिलाड़ी मुंबई के मैदान पर फिर से उतर रहे हैं।

सचिन की क्रिकेट अकादमी

दरअसल सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में एक क्रिकेट अकादमी खोलने का फैसला लिया है, जिसमे विनोद कांबली ने सात साल तक के बच्चों को भी ट्रेनिंग देंगे। वह सचिन की अकादमी के कोच होंगे। तेंदुलकर ने कहा कि विनोद और मैं एक साथ खेले हैं, जब हम स्कूल में थे। हम जब हाल ही में मिले तो मैंने उन्हें अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया, जिसमे अपना सहयोग करने के लिए कांबली तैयार हैं। मैं उन्हें इस प्रोजेक्ट में पाकर काफी खुश हूं।

इंग्लिश कांउंटी के साथ समझौता

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लिश काउंटी मिडलसेक्स के सहयोग से इस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है। सचिन की इस काउंटी की शुरुआत 1 नवंबर से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। । अलग-अलग उम्र के बच्चों को चुनने के लिए कैंप की शुरुआत की जाएगी। यह कैंप 6-9 नवंबर को एमआईजी क्लब बांद्रा में कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सात से 17 साल की उम्र के बच्चों का चयन होगा। इसके बाद यह कैंप पुणे में 12 से 15 नवंबर के बीच और फिर 17-10 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

साझा किया अनुभव

तेंदुलकर ने इस कैंप के बारे में कहा कि मैं और कांबली एक साथ खेले हैं, ऐसे में एक बार फिर से जब हम मैदान में होंगे तो कई ऐसे अनुभव याद आएंगे जो हमने बचपन में साझा किए हैं। वहीं कांबली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है। जब सचिन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया तो मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दिया था। वापस मैदान में लौटने का यह काफी अच्छा मौका है, हम बच्चों को एक साथ कोचिंग देते हुए आप में अपने अनुभव को साझा कर सकते हैं। मैं सचिन को मुझमे भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

इसे भी पढ़ें- बाएं हाथ के सबसे सफल श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हेराथ गॉल टेस्ट के बाद लेंगे संन्यास

Story first published: Monday, October 22, 2018, 13:10 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+