21वीं शताब्दी के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर हैं सचिन तेंदुलकर
मेलबर्न। किसी ने एकदम सही बात कही है कि इंसान के कर्म ही उसे इज्जत और सजा देते हैं, अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा फल मिलेगा, खराब काम करोगे तो खराब फल मिलेगा। जिसका जीता-जागरण उदाहरण हैं विश्व के महान क्रिकेटरों में से एक सचिन तेंदुलकर। जिन्होंने अपने 22 साल के करियर में इतनी खूबसूरत क्रिकेट खेली है, जिसकी वजह से आज उनके संन्यास लेने के बावजूद भी वो दुनिया की नजर में बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा कराए गए एक ऑनलाइन पोल में सचिन को 21वीं शताब्दी का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। इस ऑनलाइन पोल सर्वे में करीब 16 हजार से ज्यादा लोंगों ने भाग लिया। इस सर्व में सचिन तेंदुलकर को टॉप पोजिशन, श्रीलंका के संगकारा को सेंकड नंबर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को तीसरी पोजिशन हासिल हुई है। सचिन को 23000 से ज्यादा का वोट मिला है।
जानिए शतकवीर सचिन तेंदुलकर को किससे डर लगता है?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
