For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : मात्र 50 रूपए में देखें सचिन-लारा की टक्कर, ये रहा पूरा शैड्यूल

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर संन्यास ले चुके दिग्गजों को एकसाथ मैदान पर उतरते हुए देखने का अवसर मिलने वाला है। अगले महीने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज शुरू होने जा रही है जिसका पहला मुकाबला 7 मार्च को होगा। इस सीरीज का उद्देश्य लोगों को सड़क नियमों से जागरूक करना है। इस सीरीज में पांच टीमें होंगी। पहला मैच जो होगा वो सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंट्स व दूसरी तरफ ब्रायन लारा की कप्तानी वाली विंडीज लीजेंट्स की टीम के बीच होगा। खास बात यह है कि स्टेडियम में इस मैच की फीस 50 रूपए से शुरू होती है जो 500 रूपए पर खत्म होती है। यानी कि दर्शक मात्र 50 रूपए में सचिन-लारा की टक्कर की टक्कर देख सकते हैं।

हर टीम खेलेगी 4-4 मैच

हर टीम खेलेगी 4-4 मैच

इस सीरीज में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल 22 मार्च को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। हर टीम फाइनल से पहले 4-4 मैच खेलेगी। सचिन की टीम के मैच पुणे में दो मैच होंगे। इसमें से एक मैच 14 मार्च को साउथ अफ्रीका लेजंड्स और दूसरा 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया लेजंड्स के खिलाफ होगा। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मेजबान टीम एक-एक मैच खेलेगी।

ये रहे पांचों टीमों के कप्तान

ये रहे पांचों टीमों के कप्तान

इंडिया लीजेंड्स : सचिन तेंदुलकर

ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स : ब्रेट ली

साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स : जोंटी रोड्स

श्रीलंका लीजेंड्स : तिलकरत्ने दिलशान

वेस्टइंडीज लीजेंड्स : ब्रायन लारा

ये रहा पूरा शैड्यूल

ये रहा पूरा शैड्यूल

7 मार्च 2020: इंडिया लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

8 मार्च 2020: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

10 मार्च 2020: इंडिया लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स- डी वाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

11 मार्च 2020: वेस्टइंडीज लीजेंड्स vs दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स- डी वाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

13 मार्च 2020: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स- डी वाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

14 मार्च 2020: इंडिया लीजेंड्स vs दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स- एमसीए स्टेडियम, पुणे

16 मार्च 2020: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स- एमसीए स्टेडियम, पुणे

17 मार्च 2020: वेस्टइंडीज लीजेंड्स vs श्रीलंका लीजेंड्स- एमसीए स्टेडियम, पुणे

19 मार्च 2020: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स vs दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स- डी वाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

20 मार्च 2020: इंडिया लीजेंड्स vs ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स- एमसीए स्टेडियम, पुणे

22 मार्च: फाइनल मुकाबला-एमसीए स्टेडियम, पुणे

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 15:32 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+