कोलकाता में मुस्तफिजुर की ऑफ कटर का दिखेगा जलवा
कोलकाता। बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन अब उन्हें भरोसा है कि वह 15 अप्रैल को ईडेन गार्डेन में होने वाले मुकाबले में जबरदस्त वापसी करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि इस मैदान में उनकी ऑफ कटर काफी प्रभावी साबित होगी।
केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में रहमान का कहना है कि कटर पिच पर निर्भर करती है, अगर पिच सूखी है और मैच दिन में है तो यह काफी प्रभावी होती है, ऐसे में मुमकिन है कि ईडेन पर यह देखने को मिले। उन्होंने कहा कि मैं जब खेल रहा होता हूं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं, अगर मैं कल खेलूंगा तो मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करुंगा।
इसे भी पढ़ें- Preview- केकेआर को कोलकाता में हराना आसान नहीं होगा हैदराबाद के लिए
पहले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहे मुस्तफिजुर को कल होने वाले मैच में वापसी का भरोसा है। मुस्तफिजुर श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरीज में खेलने की वजह से शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल सके थे। लेकिन पिछले मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके और 2.4 ओवर फेंकने के बाद उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। इसपर मुस्तफिजुर का कहना है कि पहले मैच में जो मैं चाहता था वह नहीं हुआ, मेरे साथ लेंथ की समस्या थी, मैं सही जगह पर गेंदबाजी नहीं कर सका जहां मैं करना चाहता था। वहीं जब मुस्तफिजुर से पूछा गया कि क्या हैदराबाद की टीम के तेज गेंदबाजों को कोलकाता में फायदा मिलेगा तो उन्होंने कहा कि अगर विकेट अच्छा हुआ तो हमें जरूर फायदा मिलेगा और हम इसका फायदा उठाएंगे, हमारे पास मजबूत तेज गेंदबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
