इंडिया ओपन के एकल से बाहर हुईं सायना, सौरव अगले दौर में
नई दिल्ली। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल खराब प्रदर्शन के चलते इंडिया ओपन सुपर सीरीज-2011 बैडमिंटन टूर्नामेंट से पहले ही दौर में बाहर हो गईं। हालांकि पुरुषों के वर्ग में सौरव वर्मा इंडोनेशिया के सोनी ड्वी कुनकोरो को हरा कर अगले दौर में पहुंच गए हैं।
भारत को सायना से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इंडिया ओपन के पहले ही दौर में सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के पहले दौर में सायना को जापान की खिलाड़ी अई गोतो ने 21-17, 21-19 से हरा दिया।
उधर पुरुष वर्ग में इससे पहले भारत के अनूप श्रीधर पहले दौर में ही बाहर हो गए हैं। अनूप को बुधवार को खेले गए पुरुषों के पहले दौर के एकल मुकाबले में इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत ने मात दी। चार वर्ष पहले विश्व चैम्पियनशिप में हिदायत को हराने वाले अनूप बुधवार को हिदायत की चुनौती का सामना नहीं कर सके और यह मैच 13-23, 5-21 से हार गए।
पुरुषों के अगले वर्ग में सौरव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी सोनी ड्वी कुनकोरो को हरा दिया। कुनकोरा ने एथेंस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। सौरव ने यह मैच 21-18, 21-19 से जीता। अनुभवी कुनकोरा ने महज 41 मिनट के भीतर सौरव के आगे घुटने टेक दिए। कुनकोरो विश्व की पूर्व तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रह चुके हैं।
सौरव को बुधवार को मुख्य दौर में बेशक सफलता मिली लेकिन पुरुष वर्ग में अनूप के अलावा भारत के दो अन्य खिलाड़ी-अजय जयराम और आनंद पवार को हार का सामना करना पड़ा। जयराम को विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी ली चोंग वेई ने 21-19, 21-18 से पराजित किया। आनंद ने जापान के सो सासाकी को जोरदार टक्टर दी लेकिन वह यह मैच 21-19, 17-21, 12-21 से हार गए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications