अर्जुन-सारा के ‘फेक अकाउंट’ से परेशान हैं सचिन तेंदुलकर, जमकर सुनाई खरी-खरी
मुंबई। कहते हैं शांत, सौम्य, विनम्र और हंसमुख सचिन तेंदुलकर को गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन जब आता है तब बहुत बुरे ढंग से आता है। उनका गुस्सा उन बॉलरों को अच्छी तरह से पता है जिनकी धुनाई तेंदुलकर ने मैदान पर की है। चाहे वो पाकिस्तान के वसीम अकरम हों या शोएब अख्तर, आस्ट्रेलिया के शेनवार्न हों या फिर श्रीलंका के मुरलीधरन, सचिन ने मैदान पर किसी को नहीं छोड़ा। लेकिन इस बार बात मैदान की नहीं बल्कि ट्विटर की है। दरअसल सचिन को उन फेक अकाउंटस पर गुस्सा आया है, जो कि उनके बच्चों के नाम से बने हैं। आपको बता दें कि भारत रत्न अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से बने फेक ट्विटर अकाउंट को लेकर काफी गुस्से में हैं। सारा के अलावा अर्जुन तेंदुलकर का भी फेक अकाउंट है।
सचिन ने बैक टू बैक किए ट्वीट्स में लिखा कि अर्जुन और सारा ट्विटर पर हैं ही नहीं और इस मामले में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को कुछ करना चाहिए। सचिन ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर से अर्जुन और सारा से जुड़े हुए सभी फर्जी अकाउंट को हटाने की अपील की है। सचिन ने लिखा, 'मैं लगातार इस बात को दोहराता रहता हूं कि मेरे बच्चे (सारा और अर्जुन) ट्विटर पर नहीं हैं। मैं ट्विटर से अपील करता हूं कि वो इस तरह के सारे अकाउंट को जल्द से जल्द डिलीट करें।'
I reiterate the fact that my children Arjun & Sara are not on twitter. We request @Twitter to remove all such accounts at the earliest (1/2) pic.twitter.com/lbcdU546aS
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 16, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
