For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महाराष्ट्र के मंत्री बोले, सचिन तेंदुलकर को भर्ती होने की जरूरत नहीं थी

मुंबई। हाल ही में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। मैच को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक भी इकट्ठा हुए थे। इस टूर्नामेंट को काफी सफलता मिली थी लेकिन इस सीरीज में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसुफ पठान कोरोना संक्रमित हुए थे। सबसे पहले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सचिन तेंदुलकर ही कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद लोग चौंक गए थे कि आखिर कैसे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के बावजूद खिलाड़ी संक्रमित हो गए।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था, हालांकि कुछ दिन बाद ठीक होकर सचिन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं थी। शेख ने कहा कि जो सेलेब्रिटीज एसिम्पोटमैटिक हैं यानि जिनके भीतर कोरोना के लक्षण नहीं हैं और वो संक्रमित हैं उन्हें घर में इलाज कराना चाहिए, अस्पताल के बेड पर कब्जा नहीं करना चाहिए। कुछ सेलेब्रिटीज जैसे अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं थी। असलम शेख ने कहा कि अस्पताल के बेड को जरूरतमंद लोगों के लिए खाली रखना चाहिए।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बाद युसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ये सभी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लिजेंड्स टीम का हिस्सा थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से हालात अभी भी काफी खतरनाक हैं। मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में सर्वाधिक 2 लाख से भी अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 200739 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 1038 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 15:28 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+