Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने की, सचिन ने देखी 'गैंड मस्‍ती'

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं वहीं सचिन तेंदुलकर भी कोई सीरीज न होने के कारण छुट्टियों पर हैं। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी अपने शौक पूरे कर रहे हैं। धोनी जहां बाइक चलाने का अपना शौक पूरा कर रहे हैं, वहीं सचिन फिल्‍में देख रहे हैं। हाल ही में सचिन ने हिंदी फिल्‍म जगत की अडल्‍ट फिल्‍म 'ग्रैंड मस्‍ती' अपने दोस्‍तों के साथ देखी।

ग्रैंड मस्‍ती फिल्‍म को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बोल्‍ड फिल्‍म माना बताया जा रहा है, जो कि द्विअर्थी संवादों और अश्‍लील दृश्‍यों से भरी हुई है। यह फिल्‍म सचिन ने अहमदाबाद में देखी।

वहीं कप्‍तान धोनी अपने शौक से सुरक्षाकर्मियों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर रहे हैं क्‍योंकि वह बिना बताये सुबह सुबह रांची की सड़कों पर बाइक चलाने के लिए निकल जाते हैं। वह उनके घर के पास स्थित स्‍टेडियम में युवा क्रिकेटरों और फुटबालरों को दी जा रही ट्रेनिंग भी देखते हैं।

इस पर एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने कहा है कि हमने धोनी के परिवार के सदस्‍यों से बता दिया है कि वह जब भी बाहर जाया करें हमें बता दिया करें जिससे कि उन्‍हें सुरक्षा मुहैया करवायी जा सके।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+