OMG: मैडम तुसाद म्यूजियम से सचिन हुए गायब
सिडनी। एक बड़ी अजीब खबर देश-दुनिया में मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम से है, जहां से भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का वैक्स स्टेच्यू गायब हो गया है। हालांकि पहले म्यूजियम अथॉरिटीज ने घोषणा की थी कि सचिन का स्टेट्यू को पर्मांनेट लगाया गया है लेकिन पिछले तीन महीने से सचिन का पुतला म्यूजियम में नहीं है।
जब इस बारे में मीडिया की ओर से जांच-पड़ताल की गई तो म्यूजियम अथॉरिटीज की ओर से बयान आया कि हम अपने संग्रहालय के पुतलों को दूसरी ब्रांचों में भेजते रहते हैं और इसी नियम के तहत सचिन का भी पुतला हमने बैंकाक भेजा है, इसलिए आप इस बात का इशू ना बनायें।
भारत की हार से नाराज किसी ने टीवी तोड़ा तो किसी ने काटी जीभ
म्यूजियम अथॉरिटीज के इस बयान पर लोगों को अचरज होना स्वाभाविक ही है कि आखिर जब सिडनी में विश्वकप हो रहा है और सचिन तेंदुलकर जो कि आईसीसी विश्वकप के ब्रांड एंबेसडर हैं ऐसे में उनका ही पुतला वहां से हटा देना कौन सी समझदारी है।
मैडम तुसाद म्यूजियम से सचिन हुए गायब!
यहां आपको एक और खास बात बता दें कि सचिन के इस पुतले को आईसीसी वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट की जर्सी पहनाई गई थी जबकि सच तो यह है कि सचिन ने कभी भी आईसीसी वर्ल्ड टी20 नहीं खेला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
