स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'तमन्ना' में दिखायी पड़ेंगे सचिन तेंदुलकर
मुंबई। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भले ही आज क्रिकेट के मैदान से बहुत दूर हैं लेकिन ना तो उनकी लोकप्रियता में और ना ही उनके फैंस लिस्ट में कमी आयी है। आज भी लोग सचिन की एक झलक पाने को बेताब दिखते हैं।
क्रिकेट से ज्यादा मुश्किल है कैमरा फेस करना: सचिन तेंदुलकर
इसलिए जो सचिन के दीवाने हैं और टीवी शो के शौकीन हैं उन लोगों के लिए एक खास खबर है क्योंकि उनके फेवरेट सचिन तेंदुलकर अब स्टार प्लस के लोकप्रिय शो तमन्ना में नजर आयेंगे।
आपको बता दें कि तमन्ना शो एक क्रिकेट की कोच पर आधारित है जिस में लीड रोल अनुजा साठे कर रही है। सचिन और अनुजा को लेकर जल्द ही शूटिंग पूरी होगी। शो वालों का कहना है कि दोनों के शूट के लिए एक क्रिकेट बॉक्स की व्यवस्था की गयी है, जिसमें सचिन और अनुजा को थोड़ी देर के लिए क्रिकेट खेलते दिखाया जायेगा। सचिन का तो पता नहीं लेकिन शो की अभिनेत्री से लेकर शो की पूरी टीम सचिन को लेकर काफी उत्सुक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
