For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने बैटिंग हीरो को सचिन तेंदुलकर ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का जन्मदिन है। 7 मार्च 1952 को सेंट जोन्स, एंटीगुआ में जन्में विवियन रिचर्ड्स 66 साल के हो गए हैं। 1970 और 1980 के दशक में क्रिकेट विश्व में उनकी तूती बोलती थी। उनकी क्रिकेट विश्व में जबरदस्त दीवानगी थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे क्रिकेट के बड़े स्टार भी शामिल हैं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर विवियन रिचर्ड्स को अपना बैटिंग हीरो मानते हैं। साल 2000 में विवियन रिचर्ड्स को क्रिकेट की बाइबल कही जानी वाली विजडन मैग्जीन ने सदी के पांच क्रिकेटर्स में शामिल किया था। इस सूची में अन्य नाम सर डॉन ब्रैडमैन, सर गैरी सोबर्स, सर जैक हॉब्स और शेन वॉर्न शामिल थे। उस वक्त शेन वॉर्न और इयान बॉथम ने उन्हें ग्रेटेस्ट बैट्समैन करार दिया था।

हालांकि एक बार खुद विवियन रिचर्ड्स ने सचिन को सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया था। कभी दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए आतंक का पर्याय रहे वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के अनुसार सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के अभी तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं। जहां सचिन रिचर्ड्स को अपना बैटिंग हीरो मानते हैं तो वहीं खुद रिचर्ड्स कहते हैं कि सचिन से उनका अलग तरह का भावनात्मक जुड़ाव है।

अपने इस बैटिंग को हीरो को जन्मदिन की बधाई देते हुए सचिन ने एक बेहद ही शानदार फोटो शेयर की है। सचिन ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ गिटार बजाते दिख रहे हैं। सचिन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "मेरे बैटिंग हीरो को ज्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

Story first published: Wednesday, March 7, 2018, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+