भारतीय क्रिकेट की शान रहे मास्टर ब्लाटर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके दिल में खेल और भारत के लिए जो जज़्बा है उसमें ज़रा भी कमी नहीं आई है। रियो ओलम्पिक्स : इन 5 भारतीय खिलाड़ियों से पदक जीतने की है सबसे ज्यादा उम्मीद
उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे रियो ओलम्पिक्स में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाफ़जाई करें। उन्होंने अपने ट्विवटर अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए एक प्रेरक संदेश देते हुए कहा है कि वह रियो ओलम्पिक में प्लेयर्स को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं।
Thrilled to go to Rio and cheer for team India! Chalo Rio mein tiranga lehraein!!!! Come on team India! pic.twitter.com/Op1gRA1Arp
— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 1, 2016
भारत में ऐसे कई स्टार खिलाड़ी हैं जो रियो ओलम्पिक में भारत के लिए पदक लाने को भरसक कोशिश करेंगे। हमें उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार भारत की झोली पदकों से भर जाएगी। आपको बता दें कि रियो ओलम्पिक 2016 5 अगस्त से शुरू हो रहा है।