Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईशांत bday: सचिन ने कहा-पेड़ से नारियल निकालते निकालते, लंबू बन गया!

नई दिल्ली। टीम इंडिया मौजूदा वक्त में इंग्लैंड दौरे पर है। भारत के तेज गेंदबाज का जलवा विदेश में भी बरकरार है। ईशांत शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशांत का जन्म 2 सितंबर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। ईशांत के जन्मदिन पर उनको काफी शुभकामनाओं मिली है।लेकिन ​मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनको सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सचिन ने ईशांत के लिए ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, 'पेड़ से नारियल निकालते निकालते, लंबू बन गया। तुम्हार जन्मदिन 'विश्व नारियल दिवस' मनाने के लिए सबसे उपयुक्त अवसर है। हैव एक ग्रेट वन।'

सचिन की ओर से इस ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, 'सर आप पर भी वीरू पाजी का असर हो गया है।'
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह ट्विटर पर लोगों को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हैं। उनका यह अंदाज लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया है। वह लोगों की ट्विटर पर चुटकी भी लेते रहते हैं।

टेस्ट में 250 विकेट:
ईशांत शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे किए हैं और भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ कपिल देव और जहीर खान हैं। कपिल देव के नाम 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट दर्ज हैं। वहीं जहीर खान के नाम 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट दर्ज हैं। वहीं अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।

Story first published: Sunday, September 2, 2018, 13:40 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+