दिलीप ट्रॉफी के लिए रैना को मिला क्रिकेट के भगवान का आशीर्वाद, इस टीम की करेंगे कप्तानी
नई दिल्ली। भारत के घरेलू क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी के आयोजन की तारीखें तय हो चुकी हैं। इस साल दिलीप ट्रॉफी कानपुर और लखनऊ में 7 से 29 सितंबर तक खेली जाएगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना को 'इंडिया ब्लू' की कप्तानी सौंपी गई है। पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना को दिलीप ट्रॉफी के लिए क्रिकेच के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद मिला है।
सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुरेश रैना के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हमेशा तुम्हारे साथ होना अच्छा लगता है सुरेश रैना। दुलिप ट्रॉफी के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
Always great catching up with you, @sureshraina3! My best wishes for the #DuleepTrophy!
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
आपको बता दें कि रैना को श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में मौका नहीं मिला, लेकिन इंडिया ब्लू की कप्तानी मिलने के बाद रैना के पास टीम इंडिया में वापसी करने शानदार मौका है। उत्तर-प्रदेश के कानपूर और लखनऊ में 7 से 29 सितंबर तक दिलीप ट्रॉफी खेली जाएगी। टूर्नामेंट का फाइनल पांच दिन का होगा, जो 25-29 सितंबर तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह टूर्नामेंट में कुल 45 क्रिकेटर तीन टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
