Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जोरदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हरतरफ तारीफ हो रही है। तीनों मैच में अर्धशतक जड़ बेहतरीन पारी खेलने वाले टीम इंडिया के मुरीद ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भी हो गए हैं।

उनकी तारीफ में लैंगर ने कहा कि वह धोनी की फिटनेस से हैरान हैं। 37 साल की उम्र में धोनी की तेजी और फुर्तीलापन अद्भुत है। उन्होंने कहा कि धोनी 37 साल के हैं लेकिन विकेटों के बीच वह शानदार दौड़ते हैं। उनकी दौड़ और फिटनेस गजब की है। लगातार तीन दिन विकेटों के बीच इस तरह दौड़ना और वह भी 40 डिग्री तापमान में और ऐसा खेलना। वह खेल के सुपरस्टार हैं जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को बनने की कोशिश करनी चाहिये।

लैंगर ने कहा कि धोनी और कोहली वनडे क्रिकेट के आदर्श खिलाड़ी है जबकि टेस्ट मैच में पुजारा बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बतौर बल्लेबाज , कप्तान, विकेटकीपर धोनी का पर रिकॉर्ड उनकी काबिलियत को दर्शाता है। उनके सामने हारनना दुखद है लेकिन उनके सामने खेलना फख्र है।

लैंगर ने बताया हार का कारण:
हार का कारण बताते हुए लैंगर ने कहा कि धोनी जब 0 पर थे तब उनका कैच छूटा।इसके बाद 74 रन पर फिर से उनको जीवनदान मिला यही दो कारण रहे जिसकी वजह से टीम इंडिया को जीत मिली और ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Saturday, January 19, 2019, 14:04 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+