अनुष्का शर्मा ने ऐतिहासिक जीत पर विराट और टीम इंडिया के लिए लिखा खास संदेश
नई दिल्ली। भारतीय टीम के बेहद सफल ऑस्ट्रेलियाई दौरे का समापन हो चुका है और अब टीम इंडिया का अगला पड़ाव न्यूजीलैंड होगा। वहां भारत केवल वन डे और टी20 मैच खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने 1-1 से टी20 सीरीज बराबर की, 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती और अंत में वन डे सीरीज को भी 2-1 से जीतकर भारतीय क्रिकेट का गोल्डन डबल हासिल कर लिया। गोल्डन डबल मतलब की पहली बार कंगारू जमीन पर टेस्ट और द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत हासिल करना। बतौर कप्तान विराट इस सीरीज के बाद बड़े कप्तान के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। पहले ही बेजोड़ खिलाड़ी विराट के साथ इन ऐतिहासिक पलों में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ रही।
|
'तुम पर बहुत गर्व है मेरे प्यार'
अनुष्का ने टीम इंडिया की वनडे सीरीज के बाद शानदार बधाई दी। जश्न के समय भारतीय कप्तान के साथ अक्सर नजर आने वाली अनु्ष्का ने दर्शक दीर्घा पर बैठकर भी कोहली और टीम इंडिया का बहुत हौसला अफजाई की। विराट के साथ आजकल बेहतरीन समय गुजार रही अनुष्का ने वनडे सीरीज जीत पर ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा- ये एक कभी ना भुलाए जाने वाला और बेहतरीन दौरा रहा। खुश हूं कि पुरुष खिलाड़ियों के द्वारा हासिल की ऐतिहासिक जीतों की गवाह बन सकी। बहुत मुबारक हो और तुम पर बहुत फक्र है मेरे प्यार (विराट कोहली)।

ऑस्ट्रेलिया में 'अजेय' भारत
भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का समापन किया। वनडे सीरीज पूरी तरह से धोनी के रंग में रंगी थी। धोनी ने बेहतरीन संयम का परिचय देते हुए एक दिनी क्रिकेट में मैच फिनिशिंग कला का बेमिसाल नमूना पेश किया। तीन मैचों की ये सीरीज भी भारत 2-1 से जीता। सीरीज से पहले धोनी की उम्र और उनके खेल में आई गिरावट को लेकर काफी बातें की गई। अब सीरीज के समाप्त होने के साथ ही ये बातें भी समाप्त हो गई। आखिरी मैच में धोनी ने शानदार 87 रन बनाकर भारत की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया था।
धोनी ने तोड़ा गावस्कर का 32 साल पुराना रिकॉर्ड, हासिल की यह उपलब्धि
|
अनुष्का-विराट के ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन पल-
बता दें कि टीम के व्यस्त कार्यक्रम के बीच फुर्सत के कुछ क्षण निकालकर विराट-अनु्ष्का क्वालिटी समय साथ में बिता रहे हैं। विराट और अनुष्का इस दौरान यदा-कदा अपनी साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर भी करते रहते हैं। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत मैदानों का एक हिस्सा नजर आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
