Indonesia Masters 2019 : पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। ओलिंपिक और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम कर चुकीं पीवी सिंधु ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। महिला सिंगल्स वर्ग के प्री क्वॉर्टर फाइनल में दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी सिंधु ने ग्रेगोरिया मारिस्का को मात दी। वहीं, श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ी केंटा निशिमोटो को मात दी।
37 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर 14 खिलाड़ी ग्रेगोरिया को 23-21, 21-7 से हराकर अंतिम आठ दौर में जगह बना ली। पहले गेम में सिंधु को मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे मुकाबले में सिंधु ने विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और जीत हासिल की।
कैरिलोना मारिन से हो सकती है भिड़ंत:
क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार को सिंधु का सामना स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है। कैरोलिना मारिनऔर दक्षिण कोरिया की गा इयुन किम के बीच होने वाले मैच में जो जीतेगा उसका मुकाबला सिंधु से होगा।
वहीं पुरुषों में श्रीकांत ने दुनिया के दसवें नंबर के निशिमोटो को 30 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-9 से मात देकर अपना सफर आगे बढ़ाया। क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार को श्रीकांत का सामना इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी या चीन के शी युकी में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
