आईपीएल : चेन्नई के सामने 162 रनों का लक्ष्य (लीड-5)
चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा है। जैक्स कालिस ने अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए।
कालिस 52 रन (49 गेंद, सात चौके) बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली 34 रन के निजी स्कोर पर शादाब जकाती की गेंद पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। केविन पीटरसन 23 रन (14 गेंद, दो चौके, एक छक्का) और कैमरून व्हाइट 21 रन (13 गेंद, दो चौके, एक छक्का) बनाकर नाबाद लौटे।
चेन्नई की टीम को पहली सफलता तीसरे ओवर में मिली जब थिलान तुषारा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने मनीष पांडे को विकेट के पीछे कैच किया। अच्छी लय में दिख रहे रॉबिन उथप्पा को शादाब जकाती की गेंद पर मनप्रीत गोनी ने लपका। उथप्पा ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कुंबले ने कहा कि छह दिनों के विश्राम के बाद उनकी टीम पूरी तरह तरोताजा है। उन्होंने कहा कि मार्क बाउचर और इयान मोर्गन को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया। उनके स्थान पर केविन पीटरसन और कैमरून व्हाइट को टीम में स्थान मिला।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी बेहतर है। इस तरह की गर्मी में आप निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।" चेन्नई ने मनप्रीत गोनी और सी. गणपति को इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications