Ranji Trophy: केरल ने रचा इतिहास, 61 साल बाद कर पाया कुछ ऐसा
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए केरल ने गुजरात को हारकर इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। क्वॉर्टर फाइनल में केरल ने गुजरात को 113 रन से हारकर सफर में अपना कदम आगे बढ़ाया। गुजरात को जीत के लिए 195 रन की जरूरत थी लेकिन गुजरात की टीम 31.3 ओवर में 81 रन ही बना सकी। केरल की तरफ से बासिल थम्पी ने 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छठे ओवर में ही टीम ने अपना ओपनर गंवा दिया और टीम को कथन डी पटेल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम के और खिलाड़ी भी पवेलियन लौटते चले गए।
राहुल शाह एक मात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जो नाबाद लौटे। उन्होंने 70 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके शामिल थे।
गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल से काफी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन वह बिना खाता खोले ही लौट गए। राहुल शाह के अलावा ध्रुव रावल ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ। थम्पी को मैच में आठ विकेट लेने के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
