Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टीव स्मिथ के बाद डेविड वार्नर भी हुए चोटिल, वापस ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे

नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ को लेकर बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की किस्मत का खेल एक जैसा ही लग रहा है। बैन झेलने के बाद बांग्लादेश प्रीमियर में वापसी के लिए अभ्यास के तौर पर खेल रहे इन दोनों खिलाड़ियों को एक ही कारण से वापस लौटना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के लिए बीपीएल इन दोनों के लिए दुर्भाग्यशाली साबित हुई है।

इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान स्टीव स्मिथ को गहरी चोट लगी थी। चोट लगने के कारण कम से कम छह हफ्ते के लिए वह मैदान से दूर हो गए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में कोमिला विक्टोरियंस की ओर से खेलते हुए स्मिथ को उनकी कोहनी में चोट आई।

स्मिथ के बाद अब डेविड वॉर्नर को भी कोहनी की चोट से जूझना पड़ेगा।वह ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहे हैं। 'चोट की गंभीरता अभी तक पता नहीं चल सकी है। वह रवानगी से पहले तक सिलहट सिक्सर्स के लिए खेलते रहेंगे। वह 18वां और 19वां मैच भी खेलेंगे।'

वॉर्नर अगले सोमवार को लौटेंगे। स्मिथ और वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म होगा और वे पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में वापसी कर सकते हैं। स्मिथ की सर्जरी भी कामयाब रही है। स्मिथ का रिहैब छह सप्ताह के बाद शुरु हो जाएगा।

Story first published: Thursday, January 17, 2019, 18:14 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+