सचिन के तीस हज़ार रन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अंततराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 हज़ार रन पूरे करके एक नया कीर्तिमान क़ायम किया है.
सचिन ने ये रिकार्ड 160 टेस्ट, 436 वनडे और एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच खेल कर बनाया है.
सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 88 शतक जड़े हैं. जिसमें टेस्ट में 43 शतक और वनडे में 45 शतक हैं. शतक के मामले में भी सचिन शिखर पर हैं.
अहमदाबाद में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सचिन को इस रिकार्ड तक पहुँचन के लिए 35 रनों की दरकार थी. सचिन ने बिना मौक़ा गँवाए लक्ष्य को पूरा कर लिया.
पिछले रविवार यानी 15 नवंबर को ही सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में अपने करियर के 20 साल पूरे किए हैं.
कोई सानी नहीं
सचिन के बाद उनके इस रिकार्ड के सबसे क़रीब ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान रिकी पॉंटिंग है, जिन्होंने हाल ही में अंततराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 हज़ार रनों के आँकड़े को पार किया है.
तेंदुलकर ने वनडे में 17178 रन और टेस्ट में 12877 रन बनाए हैं. उन्होंने मात्र एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है और उसमें 10 रन बनाए हैं.
जानकारों की राय में सचिन ने अपने नज़दीकी प्रतिद्वंदियों के लिए रनों का इतना बड़ा अंबार खड़ा कर दिया है कि किसी के लिए उसे छूना बहुत मुश्किल है, वो भी ऐसे समय में जब अब भी सचिन पूरे जोश के साथ खेल रहे हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
