Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन को भारत रत्न देने की माँग

महाराष्ट्र सरकार ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की है.

सचिन तेंदुलकर को महाराष्ट्र सरकार पहले ही महाराष्ट्र भूषण सम्मान दे चुकी है.

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई में सचिन तेंदुलकर कि नाम पर एक संग्रहालय बनाया जाएगा.

ये संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा जिसमें सचिन के करियर को सिलसिलेवार तरीके से दिखाया जाएगा.

ग़ौरतलब है कि ग्वालियर में खेली गई 200 नाबाद रनों की ऐतिहासिक पारी ने सचिन तेंदुलकर को आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँचा दिया है.

इससे पहले वे छठे स्थान पर थे.

पिछले दो साल में यह उनकी सर्वोच्च रैंकिंग है.

एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज़ बनने वाले तेंदुलकर के 766 रेटिंग अंक हैं और अब वह दूसरे नंबर पर जमे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ माइकल हसी से केवल 43 अंक पीछे हैं.

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने के बाद अपने दोहरे शतक को भारतीय लोगों को समर्पित किया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+