Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: शुभमन गिल के पक्ष में उतरा यह दिग्गज कहा - बचे मैचों में खिलाना चाहिए

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने सीरीज में जीत पक्की कर ली है। सीरीज के अंतिम दो मैच महज औपचारिकता भर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है लेकिन खेलने का मौका उन्हें नहीं मिला है। ऐसे खिलाड़ियो ं में शुभमन गिल का नाम भी है। शुभमन के पक्ष में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आ गए हैं। उन्होंने कहा कि बचे हुए दो वनडे में अंडर 19 वर्ल्ड कप के हीरो शुभमन गिल को खिलाए जाना चाहिए।

केदार की तारीफ: सौरव गांगुली ने केदार जाधव की तारीफ करते हुए कहा कि केदार अच्छे ढंग से दबाव का सामना कर रहे हैं। यह बात उन्हें भारत के मध्यक्रम के लिए भरोसमंद बनाती है। केदार एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं। वह दबाव को आसानी से झेलते हैं, जैसा हमने ऑस्ट्रेलिया में देखा। वह कुछ अच्छे ओवर फेंककर एक दो विकेट भी निकाल सकते हैं।इतना ही नहीं गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी नंबर 4 पर, केदार को नंबर 5 पर खिला सकता है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के स्टार शुभमन को केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। केएल राहुल को हार्दिक पांड्या के साथ 'कॉफी विद करण' शो में महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने के कारण निलंबित कर दिया गया था।

बता दें कि सौरव गांगुली से पहले विराट कोहली भी शुभमन की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जब मैं 19 साल का था तो मैं उनसे 10 प्रतिशत भी योग्य नहीं था। युवा खिलाड़ी आज आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उन्हें अवसर देकर मुझे खुशी होगी।

Story first published: Tuesday, January 29, 2019, 16:40 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+