जिसके साथ थे इश्क के चर्चे, उस अभिनेत्री ने हार्दिक पांड्या को लेकर कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। टीवी सीरियल कॉफी विद करण में विवादास्पद बयानबाजी के चलते सस्पेंड झेल रहे हार्दिक पांड्या की हर तरफ निंदा हो रही है। अपने बयान के चलते उन्हें क्रिकेट जगत से लेकर अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी आलोचना की है। हार्दिक के पिता ने बताया था कि हार्दिक किसी से बात नहीं कर रहे हैं। हार्दिक पर दिग्गजों के बयान के बाद उस अभिनेत्री का बयान आया है जिससे एक समय पर उनके इश्क के चर्चे थे।

क्या बोलीं ऐली अवराम ?
ऐली अवराम का कहना है यह वो हार्दिक पांड्या नहीं हैं जिन्हें वह एक वक्त पर जानती थीं। उनका कहना है, ‘ मैं हाल ही में भारत वापस आई हूं और आते ही मुझे कई पत्रकारों ने मैसेज भेजकर इस मसले पर मेरी प्रतिक्रिया मांगी। मैंने इंटरव्यू की फुटेज देखा इसके बाद मैं कह सकती हूं कि यह बेहद दुखद है।

दोनों की वापसी में देरी:
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के फैसले पर और विलंब होता चला जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद करेगा। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को इस बिनाह पर टाल दिया क्योंकि वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रहमण्यम ने मामले में न्यायमित्र बनने के लिए दी गई सहमति वापिस ले ली थी इसके बाद अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस नरसिम्हा को मामले में न्यायमित्र की जिम्मेदारी दी है

क्या था विवाद:
दरअसल, पांड्या ने शो के दौरान अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया था। पांड्या ने बताया था कि व उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं। इस बयान के बाद विवादों का तूफान आ गया जो अबतक जारी है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
