Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फुर्सत के क्षणों में रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के साथ देखा राफेल नडाल का मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में साल का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन का शुभारंभ हुआ है। टेनिस के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राफेल नडाल, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, सेरेना विलियम्स जैसे दिग्गज शिरकत कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में खेलना है। वनडे सीरीज के इस तीसरे मैच के साथ ही एक दिनी श्रंखला के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर चलकर अपने रोमांचक दौर में हैं। भारतीय टीम के कुछ सदस्यों ने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपन का लुप्फ उठाने का फैसला किया है।

जिन भारतीय खिलाड़ियों ने टेनिस के इन दमदार मुकाबलों में शिरकत की है उसकी अगुवाई टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने की। शर्मा के साथ दिनेश कार्तिक और ऑलराउंडर विजय शंकर भी मैच का लुत्फ उठाते हुए देखे गए। यह मैच दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल और और स्थानीय कंगारू हीरो मैथ्यू ईब्डेन के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा था। बता दें कि टीम इंडिया को मेलबर्न में ही सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को खेलना है। बहरहाल, मैच में सुपरस्टार नडाल ने विपक्षी खिलाड़ी की एक ना चलने दी और मैथ्यू को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तीसरे दौर में नडाल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के ही एलेक्स डि मिनॉर से होगा।

जहां तक भारतीय टीम की बात है तो भारत 18 जनवरी को मेलबर्न के मैदान पर अपना अंतिम मैच खेलकर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएगा। वहां भारत को पांच वन डे मैचों की सीरीज के अलावा तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शुभारंभ 23 जनवरी से होगा। इन मैचों का लुत्फ भारत में सुबह साढ़े सात बजे से लिया जा सकता है।

Story first published: Thursday, January 17, 2019, 9:39 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+