Pics: अनुष्का शर्मा संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए विराट कोहली, तस्वीरें हो रही वायरल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर अपना विजयी परचम लहराया। टी20 में 1-1 से बराबरी के बाद टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत और वनडे सीरीज में भी 2-1 से जीत हासिल हुई और भारत ने नया इतिहास रचा। भारत को अब न्यूजीलैंड की सरजमी पर 23 तारीख से तीन टी 20 और पांच वनडे मैच खेलना है। विराट कोहली ऐसे में फिर से व्यस्त हो जाएंगे। विराट कोहली ने ऐसे में मैच से पहले फुरसत के पल अपनी हमसफर अनुष्का शर्मा के साथ बिताए और दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
|
फेडरर से की मुलाकात:
कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान टेनिस मैच देखने के लिए पहुंचे। यहां विराट कोहली ने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर से मुलाकात की।विराट ने अपने अकाउंट से तस्वीरें शेयर की है।

दोनों लग रहे खूबसूरत:
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं। विराट ने जहां शर्ट व पैंट पहन रखा है तो वहीं अनुष्का ने व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट पहना है।
|
अनुष्का ने दी थी बधाई:
भारत की जीत पर अनुष्का ने अपने पति विराट को जीत की बधाई दी थी। 'तुम पर बहुत गर्व है मेरे प्यार' अनुष्का ने टीम इंडिया की वनडे सीरीज के बाद शानदार बधाई मे लिखा था। जश्न के समय भारतीय कप्तान के साथ अक्सर नजर आने वाली अनु्ष्का ने दर्शक दीर्घा पर बैठकर भी कोहली और टीम इंडिया का बहुत हौसला अफजाई की थी। विराट के साथ आजकल बेहतरीन समय गुजार रही अनुष्का ने वनडे सीरीज जीत पर ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा- ये एक कभी ना भुलाए जाने वाला और बेहतरीन दौरा रहा। खुश हूं कि पुरुष खिलाड़ियों के द्वारा हासिल की ऐतिहासिक जीतों की गवाह बन सकी। बहुत मुबारक हो और तुम पर बहुत फक्र है मेरे प्यार (विराट कोहली)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
