Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : मुरली विजय की विस्फोट पारी, चेन्नई जीत की ओर (लीड-7)

चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के लिए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने विस्फोटक शुरुआत की।

मुरली विजय के नाबाद 64 रनों के सहारे चेन्नई ने पहले10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे। मैथ्यू हेडन को 12 रन के निजी स्कोर पर कुंबले की गेंद पर उथप्पा ने स्टंप किया।

इससे पहले जैक्स कालिस के अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए।

कालिस 52 रन (49 गेंद, सात चौके) बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली 34 रन के निजी स्कोर पर शादाब जकाती की गेंद पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। केविन पीटरसन 23 रन (14 गेंद, दो चौके, एक छक्का) और कैमरून व्हाइट 21 रन (13 गेंद, दो चौके, एक छक्का) बनाकर नाबाद लौटे।

चेन्नई की टीम को पहली सफलता तीसरे ओवर में मिली जब थिलान तुषारा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने मनीष पांडे को विकेट के पीछे कैच किया। अच्छी लय में दिख रहे रॉबिन उथप्पा को शादाब जकाती की गेंद पर मनप्रीत गोनी ने लपका। उथप्पा ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कुंबले ने कहा कि छह दिनों के विश्राम के बाद उनकी टीम पूरी तरह तरोताजा है। उन्होंने कहा कि मार्क बाऊचर और इयान मोर्गन को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया। उनके स्थान पर केविन पीटरसन और कैमरून व्हाइट को टीम में स्थान मिला।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी बेहतर है। इस तरह की गर्मी में आप निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।" चेन्नई ने मनप्रीत गोनी और सी. गणपति को इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+