रोहित शर्मा ने हासिल की एक और उपलब्धि,सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की बराबरी की
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड में 10 साल बाद सीरीज जीतने का कारनामा किया है। इस मैच में भारत के सामने न्यूजीलैंड ने 244 रन का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने बेहतरीन 62 रन की पारी खेली हालांकि वह अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक और कीर्तिमान बना लिया। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 77 गेंद में 62 रन की पारी खेली।
बनाया ये रिकॉर्ड:
रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी से उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया। दरअसल रोहित शर्मा ने लिस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन का आकड़ छू लिया है। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली की लिस्ट में रोहित ने अपना नाम लिखा लिया।
रोहित शर्मा को ऐसा करने में 260 पारियां खेलनी पड़ी, जबकि विराट कोहली ने 219 पारी में ऐसा कर पाए। वहीं सौरव गांगुली ने 252 पारियों में यह मुकाम हासिल किया जबकि सचिन तेंदुलकर ने 257 पारियों में। रोहित जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्हें 10 हजार का आकड़ा छूने के लिए सिर्फ 21 रन की जरूरत थी। रोहित और धवन ने शुरुआती विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की इसके बाद शिखर धवन 28 रन पर आउट हो गए। पारी को आगे बढ़ाते हुए रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।
रोहित ने इस मैच में भारत की तरफ सबसे ज्यादा स्कोर किया।उनकी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इससे पहले उन्होंने दूसरे वनडे मैंच में 96 गेंद पर 87 रन की पारी खेली थी और भारत को इस मैच में भी जीत हासिल हुई थी।
बता दें कि विराट कोहली को बोर्ड ने आराम दिया है जिसके बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी। विराट को अगले दो वनडे और टी 20 सीरीज से आराम दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
