Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉक्सिंग डे पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का इंतजार कर रहा है ये बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। 21 वी सदी के सबसे महान तेज गेंदबाज कहे जाने डेल स्टेन के लिए बॉक्सिंग डे बेहद खास होने जा रहा है। चोट के चलते लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहा यह दिग्गज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बनने से केवल एक विकेट दूर है। हालांकि 35 साल के इस तेज गेंदबाज का मानना है कि वह केवल रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए नहीं खेल सकते हैं।

स्टेन ने सोमवार को इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अभी भी काफी विकेट ले सकता हूं। इसलिए केवल एक विकेट की बात नहीं है। इससे कहीं ज्यादा बड़े लक्ष्य मेरे सामने हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनना बड़े सम्मान की बात होगी। लेकिन उसको हासिल करते ही मैं तुरंत आगे बढ़ जाउंगा।' बता दें कि इससे पहले श्रीलंका में भी स्टेन इस रिकॉर्ड से एक ही विकेट दूर थे, लेकिन वहां तेज गेंदबाजों के प्रतिकूल हालातों के चलते वे शॉन पोलाक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

गौरतलब है कि पोलाक के नाम 421 टेस्ट विकेट है और 88 टेस्ट मैच खेलने वाले स्टेन भी 421 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से बराबरी पर हैं। इस तरह से उनको रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल एक ही विकेट ही जरूरत होगी। दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर को पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेलेगा। जबकी भारत की टीम भी बॉक्सिंग डे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ मेलबर्न में दो-दो हाथ करेगी।

Story first published: Tuesday, December 25, 2018, 16:22 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+