भारतीय टीम के खौफ से 'घबराई' न्यूजीलैंड पुलिस ने अपने देश के लोगों को जारी की ये चेतावनी
नई दिल्ली। खूबसूरत देश न्यूजीलैंड में भारतीय टीम भी बड़ा खूबसूरत खेल दिखा रही है। अब तक वनडे सीरीज के दोनों मैच जीत चुका भारत बे ओवल में तीसरे मैच में भी बढ़िया शुरुआत कर चुका है। इससे पहले दोनों ही मैचों में भारत ने न्यूजीलैंड का काफी विश्वसनीय तरीके से पटखनी दी थी। नेपिनय के पहले वनडे में कीवी टीम को जहां 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा तो माउंट माउंगानुई में टीम इंडिया को 90 रनों से बड़ी जीत मिली। भारत को अभी तीन मैच और खेलने है और उसके कीवीलैंड में 10 साल बाद सीरीज जीतने के लिए केवल एक और मैच ही जीतना है।
लगता है भारतीय टीम के इस दबदबे का असर न्यूजीलैंड की ईस्टर डिस्ट्रिक्स पुलिस पर भी पड़ा है। जी हां, न्यूजीलैंड की ईस्टर डिस्ट्रिक्स पुलिस ने मेजबान टीम के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम के दबदबे को बेजोड़ और दिलचस्प तरीके से दर्शाते हुए अपने नागरिकों के लिए मजाकिया चेतावनी जारी की है। ईस्टर डिस्ट्रिक्स पुलिस ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की तारीफों की पुल बांधे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर के साथ ईस्टर डिस्ट्रिक्स पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है।
इस फोटो में भारतीय टीम को खतरनाक अंदाज में दिखाते हुए पुलिस ने लिखा, 'पुलिस फिलहाल देश की यात्रा पर आए एक समूह के सदस्यों (भारतीय टीम) के कारनामों को लेकर जनता को चेतावनी जारी करना चाहती है। इस समूह ने नेपियर और माउंट माउंगानुई दोनों ही जगहों पर मासूम दिख रहे न्यूजीलैंड के लोगों (कीवी टीम) को बुरी से पीटा है, ऐसी शिकायत हमको मिली है। इसलिए आप सभी लोगों को उन लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है जो कोई ऐसी चीज लेकर जा रहे हैं जो क्रिकेट के बल्ले या गेदं की तरह से नजर आती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
