Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन की नज़र 15 हज़ार रनों पर

क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर की नज़र टेस्ट मैचों में 15 हज़ार रन बनाने के लक्ष्य पर है.

विज़डन क्रिकेटर पत्रिका से एक साक्षात्कार में सचिन ने कहा कि सुनील गावस्कर ने कहा है कि उन्हें 15 हज़ार रन बनाने हैं.

सचिन का कहना था, "सुनील गावस्कर कह चुके हैं कि अगर मैं ऐसा नहीं करुँगा तो वे मुझसे नाराज़ हो जाएँगे. मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूँ और इतने रन बनाना बड़ी उपलब्धि होगी."

सचिन ने 159 टेस्ट मैचों में 12773 रन बनाए हैं.मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि उनका एक और सपना है और वो है विश्व कप जीतना.

क्रिकेट के बगैर जीवन....

विज़डन ने पहला कहा था कि डॉन ब्रैडमैन के बाद वे विश्व के दूसरे नंबर के क्रिकेटर हैं.

इंटरव्यू में सचिन ने कहा कि वीरेंदर सहवाग का बल्लेबाज़ी करने का अंदाज़ उनके अंदाज़ के सबसे ज़्यादा मिलता जुलता है.

उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट के बगैर जीवन की कल्पना करने भर से उन्हें डर लगता है.

उनका कहना था, "ये डराने वाला ख़्याल है, जब से बड़ा हुआ हूँ क्रिकेट खेला है. इसके बगैर रहना मु्श्किल होगा. लेकिन अभी संन्यास लेने का समय नहीं आया है. जब सही समय होगा मुझे समझ में आ जाएगा. मुझे निकालना नहीं पड़ेगा. मैं ख़ुद इस बात का फ़ैसला करूँगा."

सचिन इस बात से सहमत नज़र नहीं आए कि ट्वेन्टी-20 की लोकप्रियता के बाद टेस्ट क्रिकेट ख़त्म हो रहा है हालांकि उन्होंने खिलाड़ियों को खेल पर केंद्रित रहने की सलाह दी.

उन्होंने कहा, "हो सकता है कि आज से दस साल बाद लोग क्रिकेट का बल्ला केवल इसलिए उठाएँ क्योंकि इसमें पैसा है. पैसा मिलेगा ये बात बाद में आनी चाहिए. खेल के लिए ज़ज़्बा पहले होना चाहिए."

वे जॉन बुकानन की इस बात से भी असहमत नज़र आए कि वे शॉर्ट पिच गेंदबाज़ी के प्रति विश्वास के साथ नहीं खेल पा रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+