विराट कोहली के लिए बुरी खबर, बचपन के कोच सुरेश बत्रा का 53 साल की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्लीः भारत की मौजूदा स्थिति आम लोगों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटरों के लिए भी काफी मुश्किल रही है। कोरोनावायरस व अन्य बीमारियों के चलते कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपने प्रियजनों को खोया है। इसी बीच विराट कोहली से संबंधित भी एक बुरी खबर सामने आ रही है। विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन 53 वर्ष की आयु में हो चुका है। सुरेश बत्रा कोहली के शुरुआती दिनों में उनके कोच हुआ करते थे। बत्रा एक सहायक कोच थे जो राजकुमार शर्मा के साथ मिलकर काम करते थे। राजकुमार शर्मा कोहली के चर्चित क्रिकेट कोच रहे हैं हैं।
वरिष्ठ पत्रकार विजय लोकपल्ली के अनुसार सुरेश बत्रा गुरुवार को उठे और उन्होंने अपनी रोजाना की प्रार्थना की और उसके बाद वे गिर पड़े। उन्होंने ट्विटर पर इस दुखद समाचार की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया- 'सुरेश बत्रा, जो विराट कोहली के बचपन के कोच थे, गुरुवार को नहीं रहे। उन्होंने अपनी रोजाना की सुबह की पूजा पूरी की और गिर पड़े। वह 53 साल के थे। राजकुमार शर्मा ने कहा है, "मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया मैं उनको 1985 से जानता था। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
विराट कोहली ने अपनी कोचिंग राजकुमार शर्मा और सुरेश बत्रा के तहत 9 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी बत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह विराट कोहली के बल्ले से जबरदस्त छक्के देखकर काफी हैरान होते थे।
बत्रा ने एक बार कहा था, "हम प्लेमेकर एकेडमी के खिलाफ खेल रहे थे और यह एक मैटिंग विकेट था। यह लड़का (विराट कोहली) बॉल को बहुत आसानी से खेल रहा था और मिडविकेट के ऊपर छक्के के लिए भेज रहा था। यह 10 साल से छोटी उम्र के लड़के के लिए बहुत ही जबरदस्त शॉट था।"
राजकुमार शर्मा और बत्रा की जोड़ी ने कई क्रिकेटरों का कैरियर बनाया। इसमें एक खिलाड़ी मनजोत कालरा भी हैं जिन्होंने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शतक जड़ा था। आपको बता दें इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की मां और बहन का निधन कोविड-19 के चलते हो गया था। जबकि प्रिया पुनिया ने अपनी मां को खोया तो वही आरपी सिंह और पीयूष चावला ने अपने पिता को कोरोनावायरस के चलते खो दिया। इतना ही नहीं इसी सप्ताह की शुरुआत में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता भी कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया से अलविदा कह गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

