कोलकाता। एक दुखद खबर क्रिकेट के मैदान से है, कोलकाता के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अंकित केसरी की आज सुबह मौत हो गई है, अंकित को तीन दिन पहले मैच के दौरान चोट लगी थी और आज उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। अंकित केसरी कोलकाता के ईस्ट बंगाल क्लब के सदस्य थे।
आपको बता दें कि अंकित शुक्रवार को सीएबी सीनियर नॉकआउट टूर्नामेंट में भवानीपुर क्लब के खिलाफ मैच में खेलते हुए चोटिल हो गये थे। वो कैच लेने की कोशिश कर रहे थे कि दौड़ते हुए मैदान में उनकी टक्कर उन्हीं की टीम के खिलाड़ी सौरव मंडल से हो गई थी। जिसके बाद वो मैदान में सिर के बल गिर पड़े, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंकित को कोलकाता के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन जिंदगी और मौत की जंग में वो आज हार गये और आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
कैच लेते वक्त घायल हुए थे अंकित केसरी
आपको बता दें कि अंकित केसरी का जन्म 28 अक्टूबर 1994 को हुआ था और वो इस समय ईस्ट बंगाल क्लब के क्रिकेटर थे, अंकित बंगाल अंडर 19, इस्ट जोन अंडर 19, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगला 11 और बंगाल अंडर 23 टीम की तरफ से क्रिकेट खेल चुके थे। अंकित ने अभी तक केवल 47 मैच ही खेले थे। अंकित की इस तरह से हुई मौत से पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध और दुखी है।
केवल अभी तक 47 मैच खेले थे
मालूम हो कि पिछले साल नवंबर मेंऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय फिलिप ह्यूज की मौत भी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बाउंसर लगने से हुई थी।