Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बंग्लादेशी खिलाड़ी के हाथ में धोनी का कटा हुआ सिर, फोटो वायरल

नयी दिल्ली। एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के लिए 6 मार्च को टीम इंडिया मैदान में उतरेगी तो उसके सामने होगा बंग्लादेश। बंग्लादेश से भारत का मुकाबला एकतरफा रहने की पूरी उम्मीद है तो वहीं फाइनल से पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में बंग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद के हाथों में कप्तान धोनी का कटा हुआ सिर है।

दरअसल एक बांग्लादेशी फैन ने फोटोशॉप के ज़रिये बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद के हाथ में भारतीय कप्तान एमएस धोनी का कटा हुआ सिर पकड़ा दिया है। फैन ने ये फोटो ट्विटर पर डाली है। फोटो अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया है। हलांकि ये कोई पहला वायका नहीं है। इससे पहले भी बांग्लादेशी समर्थक इस तरह की हरकतें करते रहे हैं।

पिछले साल भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज़ के दौरान प्रथम ओलो ने एक तस्वीर जारी की थी। जिस तस्वीर में टीम इंडिया के स्टार्स के सिर अध मुंडे नज़र आ रहे थे। माना जा रहा है कि बांग्लादेश में धोनी की एक तस्वीर ने मैच से पहले दोनों टीमों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि रविवार को 7 बजे मीरपुर में भारत-बंग्लादेश का फाइनल मुकाबला होना है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+